
पिलखुवा: 4.5 करोड़ की लागत से होगी 71 सड़कों की मरम्मत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पिलखुवा में जल्द ही 71 सड़कों की मरम्मत होगी। इसमें करीब 4.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पालिका क्षेत्र की 71 सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पालिका ने कार्यदायी संस्थाओं को कार्यादेश भी जारी कर दिया है।

नगर पालिका ने 15वें वित्त आयोग के तहत जिलाधिकारी को जर्जर सड़कों का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। डीएम की स्वीकृति के बाद 71 सड़कों के लिए 4.5 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए गए। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पालिका ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को कार्यादेश जारी कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि अधिकांश ठेकेदारों ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
पिलखुवा में नेशनल हाईवे-9 किनारे खरीदे 2BHK घर मात्र 40 लाख में: 9520807055 || क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्क आदि की सुविधा



























