
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कच्चे लालच के चक्कर में आकर लोग अपने लाखों रुपए गंवा रहे हैं लेकिन लोग हैं कि समझने को तैयार नहीं है और साइबर ठगों के चुंगल में लगातार फंस रहे हैं। अब जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरेल निवासी सुभाष चंद्र के बेटे अमित शर्मा को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया जिसे निवेश का झांसा देकर 10 लाख 80 हजार रुपए हड़प लिए।

अमित शर्मा भोपाल में नौकरी करता है जिसके नंबर को 8 जुलाई को साइबर ठगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा था। आरोपियों ने पीड़ित को शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में जानकारी दी और झांसा दिया कि कम रुपए लगाकर शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। झांसे में आकर पीड़ित ने कई बार में आरोपियों द्वारा बताए खाते में 10.80 लाख रुपए डाल दिए। ठगी का एहसास होने पर उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हाफ़िज़पुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point































