हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के काली मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां रखा डीजे का सामान जलकर राख हो गया। करीब दो लाख रुपए का सामान इस दौरान जल कर राख हो गया। सूचना मिलने पर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आपको बता दें कि गढ़ के काली मंदिर में पिछले तीन दिनों से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार की रात कथा समापन के बाद सभी श्रद्धालु अपने-अपने घर चले गए थे। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसी बीच आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दो लाख रुपए का नुकसान हो गया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























