हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध रूप से संचालित ओयो होटल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। मंगलवार को हापुड़ देहात थाना पुलिस ने गढ़ रोड पर स्थित नवदुर्गा कॉलोनी में नियम विरुद्ध संचालित एक ओयो होटल पर छापा मार कार्रवाई की। जब होटल के संचालक से सराय एक्ट पंजीकरण व अन्य दस्तावेज मांगे तो होटल का संचालक कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने होटल को बंद करने के निर्देश दिए। जैसे ही पुलिस की टीम होटल पहुंची तो ग्राहक मौका देखकर अपने वाहन से फरार हो गए। पुलिस रजिस्टर आदि खंगाल रही है। आपको बता दें कि मेरठ ततारपुर बाईपास के जंगलों में नियम विरुद्ध कई ओयो होटल संचालित है जिनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

देहात क्षेत्र की नवदुर्गा कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक हापुड़ से क्षेत्र में चल रहे ओयो होटल की शिकायत की। बताया जा रहा है कि भवन के मलिक ने दो दिन पहले भवन की एक मंजिल साहिल राणा को किराए पर दी जहां साहिल ओयो होटल चला रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने देहात पुलिस को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया। देहात पुलिस ने जब होटल पर छापामार कार्रवाई की तो अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जब होटल से जुड़े दस्तावेज मांगे तो होटल का संचालक कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने होटल को बंद करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दे इससे पहले मंगलवार को ही हापुड़ की मोदीनगर रोड पर भी हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक ओयो होटल के खिलाफ छापामार कार्रवाई कर उसे बंद कराया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























