प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने सीएचसी का किया निरीक्षण










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई व्यवस्था पर थोड़ा नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर जनपद हापुड़ में चल रही तैयारियों से वह संतुष्ट है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। यह टीकाकरण 16 जनवरी से शुरु होगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण चार चरणों में होगा। प्रथम चरण में जनपद के 7152 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। दूसरे चरण में फंट लाइन वर्कर होंगे जिनमें राजस्व,नगर पालिका व पुलिस कर्मी शामिल है। तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों और गम्भीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को टीका लगाया जाएगा। गम्भीर बीमारी में कैंसर,शुगर हाई ब्लड प्रेशर,किडनी व लीवर के मरीज शामिल है। चौथे चरण में अन्य सभी लोग शामिल है। टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी है।
28 दिनों के अंतराल पर दूसरी डोज लगवाना जरुरी है,तभी व्यक्ति कोरोना से सुरक्षित माना जाएगा।

EHapur News के पाठकों के लिए विशेष ऑफर, शॉपिंग पर पाए 500/- की छूट







Related Posts

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर 11.03.2026 से 14.03.2026 तक सभा भवन में सांय 5 बजे से 8 बजे तक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना
error: Content is protected !!