
बालिकाओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य समाज मंदिर में रविवार को आर्य वीरांगना दल ने महिलाओ व बालिकाओ के लिए एक शिविर का आयोजन किया।शिविर में कन्याओं एवं मातृशक्ति को लाठी चलाना , जूडो कराटे एवं योग की शिक्षा दी गई और बताया गया कि वर्तमान समय में संगठित होना अत्यंत आवश्यक है।कुमारी परिधि व ज्योति सक्सेना ने मातृ शक्ति एवं बालिकाओ को आत्मरक्षा एवं आत्मसम्मान हेतु लाठी चलाना,जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण दिया। कुमारी परिधि महेश्वरी व ज्योति सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक महिला व बालिका को आत्म रक्षा के लिए प्रशिक्षण लेना चाहिए और शिविर में आएं।डॉ राधा रमन आर्य ने महिलाओ को स्वस्थ रहने के लिए बिना औषधि के उपचार बताए।
इस दिवाली को बनाए धमाकेदार 99 रुपए में खरीदें सामान: 8191820867






























