VIDEO:सुभाष नगर कॉलोनी में टूटी पुलिया व गंदगी को देखकर भड़के कॉलोनीवासी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित सुभाष नगर कॉलोनी के लोग रविवार को टूटी पुलिया व गंदगी देखकर भड़क गए। कांग्रेसजनों ने कॉलोनी में पहुंचकर टूटी पुलिया को ठीक कराने व नालो की सफाई कराने की मांग की। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि 6 महीने पहले नगरपालिका द्वारा पुलिया का निर्माण कराया गया था,लेकिन आज ये पुलिया बेहद ही जर्जर अवस्था में है। इतना ही नहीं,पुलिया के नीचे बने नालो में कूड़ा कचरा भी जम चुका है। कई बार इस विषय में नगरपालिका को अवगत कराया गया लेकिन नगरपालिका ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। नालें भी खुले हुए पड़े है खुले नालो की वजह से कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। नाले में एकत्रित कूड़ा कचरा बीमारी को न्यौता दे रहा है जिसकी नगरपालिका को कोई चिंता नहीं है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत,नाले में एकत्रित कूड़े करकट की सफाई व खुले नालो को ढकवाने की मांग की है जिससे आवागमन करने वाला कोई व्यक्ति या पशु दोबारा चोटिल ने हो।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरुण चौधरी,शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,शहर महासचिव सविता गौतम,शहर सचिव कुसुम लता, विनोद जाटव, मुकेश खन्ना, पप्पू बाजे वाले, अशोक जिम वाले आदि उपस्थित रहे।

वीडियो देखेः

EHapur News के पाठकों के लिए विशेष ऑफर, शॉपिंग पर पाए 500/- की छूट








Related Posts

विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत

🔊 Listen to this विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृतहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम की…

Read more

जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

🔊 Listen to this जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़ेहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत

विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत

जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण

बाबूगढ़ में अवैध बहुमंजिले भवन का अवैध निर्माण

अवैध तमंचे के साथ थमा

अवैध तमंचे के साथ थमा

कार हुई पंचर, हादसे की चपेट में आए तीन वाहन

कार हुई पंचर, हादसे की चपेट में आए तीन वाहन

घूसखोर पंडित फिल्म पर ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूटा

घूसखोर पंडित फिल्म पर ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूटा
error: Content is protected !!