शराब बेचते महिला पकड़ी गयी










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के आबकारी दल ने पुलिस टीम के साथ शनिवार को जनपद भर में शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया और शराब के ठेकों की सघन चैकिंग की। हापुड़ के मौहल्ला कसमपुरा एवं ग्राम बिगास थाना बाबूगढ़ में दबिश दी गई।आरोपी पुष्पा पत्नी रमेश निवासी मोहल्ला कासमपुरा थाना कोतवाली नगर जिला हापुड़ के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 125 पव्वा कुल मात्रा 25 बल्क लीटर मिस इंडिया ब्रांड देसी शराब फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश बरामद किया गया। 2- रणवीर पुत्र गुरचरण निवासी ग्राम बिगास  थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 105 पव्वा मिस इंडिया ब्रांड देसी शराब फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। सहायक आबकारी आयुक्त, एस.एस.एफ. मेरठ के साथ हापुड़ तहसील में आने वाली मदिरा की दुकानों की सघन चेकिंग की गई। आबकारी निरीक्षक विकास चौधरी क्षेत्र दो धौलाना ने अपने स्टाफ के साथ व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा धौलाना क्षेत्र के ग्राम डहाना, छज्जूपुर, भावा, पारपा,यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में दबिश दी गई। धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मदिरा की दुकानों की सघन चेकिंग भी की गई। श्रीमती सीमा कुमारी क्षेत्र 3 गढ़मुक्तेश्वर द्वारा एसएचओ मुकेश कुमार व एसआई अजय सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम चक लठीरा,काका ठेर, व नया गांव में दबिश दी गई। मदिरा की दुकानों की भी चेकिंग की गई।








  • Related Posts

    हापुड़ निवासी आर्किटेक्ट लखनऊ में सम्मानित

    🔊 Listen to this हापुड़ निवासी आर्किटेक्ट लखनऊ में सम्मानित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आर्किटेक्ट भव्य सैनी को लखनऊ में आयोजित टेक्नोवेशन कार्यक्रम में टाइटन अवार्ड से…

    Read more

    गढ़: पानी में कीड़े निकलने से लोग परेशान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में टंकी के पानी से कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। इससे दो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी आर्किटेक्ट लखनऊ में सम्मानित

    हापुड़ निवासी आर्किटेक्ट लखनऊ में सम्मानित

    गढ़: पानी में कीड़े निकलने से लोग परेशान

    गढ़: पानी में कीड़े निकलने से लोग परेशान

    टैंकर ने गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

    टैंकर ने गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत

    विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र पुरस्कृत

    जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े

    जानलेवा हमले के फरार दो आरोपी पुलिस ने पकड़े
    error: Content is protected !!