
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की हवा जहरीली बनी हुई है। ग्रेप-4 भी लागू हो चुका है। ऐसे में हापुड़ की मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर से बुधवार को गुजरे राहगीरों ने चिंता जाहिर की। उन्होंने देखा कि मेरठ रोड पर स्थित एक स्थान से काला धुआं उठ रहा है जो कि प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में लोगों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े किए। बताया जा रहा है कि मेरठ रोड पर स्थित एक स्थान से यह धुआं उठ रहा है। काला धुआं दूर से ही देखा जा सकता है लेकिन प्रदूषण विभाग आंखे मीच कर बैठा है।

हापुड़ की हवा पिछले कुछ दिनों से जहरीली बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 465 अंक दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार को भले ही एयर क्वालिटी इंडेक्स में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन अभी भी हवा जहरीली बनी हुई है। ऐसे में अधिकारी क्षेत्र में ग्रेप चार के नियमों का पालन करने का दावा कर रहे हैं लेकिन असलियत तो कुछ और ही है जो यह तस्वीर बताने के लिए काफी है। मेरठ रोड पर स्थित एक स्थान बुधवार को धुआं उगलता हुआ दिखाई दिया। काले धुएं ने हवा को और दमघोटू कर दिया।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point


























