
डीएपी खरीदने पहुंचे किसान
हापुड़, सीमन/ मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में स्थित सहकारी समिति मोरपुर भाटियाना में डीएपी लेने पहुंचे किसानों की लंबी कतार नजर आई जहां बड़ी संख्या में किसान अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान आपस में हल्की-फुल्की कहासुनी भी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसानों को शांत करा कर कतार में आने की अपील की।

जानकारी के अनुसार बुधवार को किसान एकत्र होकर डीएपी खरीदने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि मांग के अनुसार डीएपी नहीं मिल रही। मांग से कम डीएपी के कट्टे मिल रहे हैं जिसकी वजह से किसानों ने हंगामा भी किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह किसानों को शांत कराने का प्रयास किया।
चरक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में निशुल्क नेत्र जांच शिविर 21 नवंबर को: 7409104104































