
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी कुलदीप ने दो युवकों पर गाली गलौज का विरोध करने पर पिटाई का आरोप लगाया है और थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुलदीप ने बताया कि वह दुकानदार है, शुक्रवार की देर शाम गांधी बाजार में थाने के सामने अपननी चश्मे की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी वहां पहुंचे दो युवकों ने बिना किसी बात के गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इसके बाद पीड़ित घायल हो गया जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ेः जेई की शह पर अवैध कॉलोनी में तेजी से अवैध निर्माण, पढ़ें विशेष रिपोर्ट
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर





























