
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर में खाना बनाने के दौरान खोलते तेल में लगी आग को घर के बाहर फेंकने के दौरान एक छह साल की मासूम बच्ची इसकी चपेट में आकर झुलस गई जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ेः जेई की शह पर अवैध कॉलोनी में तेजी से अवैध निर्माण, पढ़ें विशेष रिपोर्ट
मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी एक महिला शनिवार की शाम को खाना बना रही थी। इसी बीच कढ़ाई में अचानक आग लग गई। इसके बाद दहशत की स्थिति बन गई। महिला ने घर के बाहर मौजूद अपने पति को बुलाया। पति ने कढ़ाई में लगी आग को बुझाने के लिए उसे घर से बाहर निकलने का प्रयास किया और घर के बाहर कढ़ाई के तेल को फेंकने के प्रयास में खौलता तेल पड़ोस में खेल रही छह साल की बच्ची के पैरों पर गिर गया। इस रन दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आसपास मौजूद लोगों के एकत्र हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच भी जुट गई।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500





























