
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उदा देवी को शहादत दिवस पर कांग्रेस जनों ने याद किया
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): देश की महान वीरांगना व स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उदा देवी का शहादत दिवस शनिवार को हापुड में कांग्रेस जनो ने मनाया। शहर के कांग्रेसजनों स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उदा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने उदा देवी को याद करते हुए कहा कि उदा देवी एक भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थी, जिन्होने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सिपाहियों की ओर से युद्ध में भाग लिया था और अवध के छठे नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सदस्य थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि देश उदा देवी के बलिदान और उनके संघर्ष को हमेशा याद रखेगा। उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा हैं और हर युवा को राष्ट्रभूमि की रक्षा के लिए स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उदा देवी के मार्ग पर चलकर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सदैव तैयार रहना चाहिए। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि 1857 की लड़ाई के दौरान उदा देवी पासी ने पुरुषों के वस्त्र धारण कर स्वयं को एक पुरुष के रूप में तैयार किया था। लड़ाई के समय वह अपने साथ एक बंदूक और कुछ गोला बारूद लेकर एक ऊँचे पेड़ पर चढ़ गयी थीं। उन्होंने हमलावर ब्रिटिश सैनिकों को सिकंदर बाग़ में तब तक प्रवेश नहीं करने दिया था जब तक कि उनका गोला बारूद खत्म नहीं हो गया।
श्रद्धांजलि देने वालो में पूर्व विधायक गजराज सिंह, सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, डॉक्टर शोएब, राकेश त्यागी,अरविंद शर्मा, रामप्रसाद जाटव, सुशील शर्मा, अमरनाथ प्रधान, डॉक्टर वीसी शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, इरफ़ान अहमद, ऐजाज अहमद, अरुण वर्मा, मनोज कौशिक, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, सुशील दत्त शर्मा, गौरव गर्ग, जाहिद हुसैन, अमित सैनी, अब्दुल कादिर, तनवीर चौधरी, हैदर , ललित, सुखपाल गौतम, अनीस, यशपाल सिंह, विनोद कर्दम, शौकीन चौधरी, सुमित कुमार, रजत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR





























