VIDEO:बुजुर्ग दंपति के साथ लूटपाट करने वाले लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शनिवार तड़के हापुड़ सिटी कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने चार दिन पूर्व हुई बुजुर्ग दंपति के साथ लूट का खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा लिया। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों से लूटा हुआ माल, एक कार व तमंचे बरामद किए हैं।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बदमाशों ने पांच जनवरी को बुजुर्ग दम्पति को बंधक बनाकर घायल कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी लूट की घटना को अंजाम दिया था। थाना हापुड नगर/जनपदीय टीम-B पुलिस टीम द्वारा शनिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया जिसमें एक अभियुक्त घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे हुए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार एवं तमंचा/कारतूस व चाकू बरामद हुए हैं।

बता दें कि पांच जनवरी को हापुड़ की प्रीत विहार कॉलोनी के ब्लॉक डी में बुजुर्ग अग्रवाल दंपति के साथ बदमाशों ने घर में घुसकर कमल अग्रवाल व शारदा अग्रवाल के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी जिसमें शामिल चार बदमाशों शाहिद, नासिर, शहजाद व सरवर को पुलिस ने पकड़ लिया।

वीडियो देखेः

एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY:








Related Posts

UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

🔊 Listen to this UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉय एसोसिएशन आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स…

Read more

हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

🔊 Listen to this हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावितहापुड, सूवि(ehapurnews.com):वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद हापुड़…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

UPBEU के बैनर तले प्रदर्शन, प्राइवेट कर्मियों को बैंक में स्थाई नौकरी की मांग

हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

हापुड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 फरवरी 2026 में विवाह संपन्न होना प्रस्तावित

जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

जी0एस0 हॉस्पिटल में टीबी एवं कैंसर रोगों की निःशुल्क स्क्रीनिंग अभियान

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा आई सामने

छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण

छपकौली मंदिर का डीएम ने किया निरीक्षण

हापुड़ निवासी रिटायर्ड दरोगा ने मेरठ में पत्नी संग की आत्महत्या

हापुड़ निवासी रिटायर्ड दरोगा ने मेरठ में पत्नी संग की आत्महत्या
error: Content is protected !!