सिख संगत के नगर संकीर्तन से हापुड़ हुआ निहाल












सिख संगत के नगर संकीर्तन से हापुड़ हुआ निहाल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को हापुड़ में सिख संगत ने प्रभात फेरी के साथ-साथ नगर संकीर्तन का आयोजन किया जिसमें बड़ी तादाद में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने शामिल होकर संगत ने श्री गुरुनानक देव जी के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। नगर संकीर्तन में शामिल सिख संगत द्वारा किए जा रहे शब्द कीर्तन के स्वर नागरिकों के कानों में पड़े तो वे निहाल हो गए। नगर संकीर्तन जिस भी मार्ग से निकला, तो नागरिकों ने हाथ जोड़कर, सिर झुका कर श्री गुरुनानक देव जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। हापुड़ के श्री गुरुनानक दरबार पर भव्य रोशनी की गई है।

बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष तथा बालक-बालिकाएं गुरुवार की भोर में हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार पर एकत्र हुए और पंच प्यारों की अगुवाई में नगर संकीर्तन प्रारंभ हुआ। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं व पुरुष शब्द कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी का जगह-जगह नागरिकों ने स्वागत किया। महिलाओं ने प्रभात फेरी में झाडू से कार सेवा की और मार्ग को साफ किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रभु दयाल सिंह ने सबके भले की अरदास की।

श्री गुरुनानक दरबार प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी के गुरुपर्व पर 15 नवम्बर को अखंड पाठ साहिब जी के भोग, कीर्तन तथा अटूट लंगर का आयोजन किया गया है।

इस दिवाली को बनाए धमाकेदार 99 रुपए में खरीदें सामान: 8191820867











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!