
बाबूगढ़: खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में मंगलवार को खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भक्तों ने भक्ति का गुलाल भी उड़ाया। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
बाबूगढ़ छावनी में मंगलवार को खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई जो कि विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह निशान यात्रा का भक्तों ने स्वागत किया। खाटू श्याम बाबा के भजनों पर भक्त जमकर थिरके। इस अवसर पर हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा के जयकारों से इलाका भक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, दीपक चौरसिया, अशोक कुमार, हेमंत कुमार, लोकेश कुमार, रेखा सिंह, राहुल आदि उपस्थित रहे।
कपड़े, कंबल, पर्दे, जूते आदि घर बैठे लौंडरी व ड्राईक्लीन कराएं: 7668818523





























