
जनपदीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया प्रतिभा का परिचय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एसएसवी इंटर कालेज हापुड़ में मंगलवार को जनपद स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद भर के छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर अपने-अपने विज्ञान माडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का उद्घाटन हापुड़ विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
विधायक ने प्रतियोगियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में विज्ञान का बड़ा महत्व है। छात्र जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने हेतु कड़ा परिश्रम करें और आगे बढ़े। विधायक ने विज्ञान माडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों के प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि ये छात्र ही बड़े होकर वैज्ञानिक बनेंगे और भारत का सिंर ऊंचा करेंगे। विधायक ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुधीर अग्रवाल, प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग, अध्यापक आदि उपस्थित थे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























