
👁 0 views Views
चिंताजनक: पिछले एक हफ्ते से जनपद हापुड़ की हवा रेड जोन में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के लोगों के लिए एक चिंताजनक बात है। वह पिछले एक हफ्ते से जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर है। जनपद हापुड़ की हवा पिछले एक हफ्ते से रेड जोन में है जिसकी वजह से लोगों की आंखों में जलन, गले में खराश की शिकायतें हो रही हैं। 300 के ऊपर हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स बने रहने से सांस रोगियों को भी परेशानी हो रही है। आसमान में अक्सर धुंध छाई रहती है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार को भी हापुड़ का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 312 अंक दर्ज किया गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























