हापुड़ के कांग्रेसियों ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद












हापुड़ के कांग्रेसियों ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड शहर के कांग्रेसजनों ने गुरूवार को देश प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 40 वीं पुण्यतिथि नगर पालिका परिषद हापुड स्थित गांधी पार्क में मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दासुमन अर्पित किए और उनके कार्यो को याद किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की अब तक की सबसे ताकतवर नेता थी जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण किया था। इंदिरा गांधी ही ऐसी शख्सियत थी जिसने पाकिस्तान को नाकों चने चबवा दिए थे।कांग्रेस जनों ने सरदार पटेल को भी याद किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने सभी को दीपावली के पर्व की बधाई देते हुए कहा हैं कि दीपावली का त्योहार सुख, समृद्धि और प्रकाश से लोगों के जीवन को खुशहाल बनाने का पर्व हैं।
इस दौरान राकेश त्यागी, आईसी शर्मा, सभासद सुशील शास्त्री, डॉक्टर आशाराम शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, विक्की शर्मा, अमित सैनी, गौरव गर्ग, अब्दुल कलाम, निसार खान, सुरेंद्र सिंह, सुखपाल गौतम, सुबोध शास्त्री, भरतलाल शर्मा, गुलफाम कुरैशी, जितेंद्र अग्रवाल, यशपाल ढिलौर, देवेंद्र कुमार, यश कुमार, संदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!