विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुटी










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ): हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी में मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने आदर्श नगर कॉलोनी निवासी शेर सिंह को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशानुसार 24 जनवरी 2021 तक शहर के प्रत्येक वार्ड में सभी वार्ड अध्यक्षों का चयन कर लिया जाएगा।अभिषेक गोयल ने बताया कि पिछले 2 महीने से संगठन सृजन अभियान के तहत शहर के प्रत्येक वार्ड में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा वार्ड अध्यक्षों के चयन के लिए सभाएं की गई है, जिसमें शहर के सभी वार्डो से वार्ड अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों के नाम शहर कांग्रेस कमेटी को प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रभारी सचिन चौधरी और पूर्व विधायक गजराज सिंह के नेतृत्व में 24 जनवरी तक सभी वार्ड अध्यक्षों का चयन कर लिया जाएगा। ये अभियान निरंतर 20 दिन तक चलाया जाएगा।अभिषेक गोयल ने आगे कहा कि वार्ड अध्यक्ष के चयन के लिए 6 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक शहर के वार्डो में सिलसिलेवार बैठकें की जाएगी। प्रत्येक दिन हर 1 वार्ड में जगह जगह 2 बैठकें शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा की जाएंगी।संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने व संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करने वालों को ही वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बैठक में शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, सविता गौतम, विनोद जाटव,राजकुमार, आकाश कुमार, सूरजपाल,राजपाल,पदमसिंह,अमरनाथ, मनोज कुमार,डॉक्टर कृष्ण मोर्या,चन्द्र किरण,सोमनाथ,सुखबीर सिंह,गुलशन कुमार,प्रशांत कुमार,भीम, प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY







Related Posts

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

🔊 Listen to this चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियानहापुड सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रदेश सरकार ने चिन्ता व्यक्त करते…

Read more

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

🔊 Listen to this श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षाहापुड, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कलयाण बोर्ड लखनऊ के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
error: Content is protected !!