राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में युवा सप्ताह मनाएगा शौर्य शक्ति फाउंडेशन










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):12 जनवरी को प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। शौर्य शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष मेजर युद्धविर सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस वर्ष फाउंडेशन संगठन युवा सप्ताह का आयोजन करेगा। संस्थापक सदस्य आशुतोष शर्मा ने बताया कि 6 जनवरी से 12 जनवरी तक संगठन के माध्यम से हापुड़ जिले में विभिन्न कार्य किए जाएंगे। सबसे पहले युवा संसद का आयोजन संगठन के माध्यम से किया जाएगा और ग्रामीण विकास पर चर्चा की जाएगी।ऑस्कर विजेता स्नेहा के द्वारा विभिन्न गांव में सेनेटरी पैड का वितरण छात्राओं और महिलाओं के बीच किया जाएगा। संगठन के सदस्य अंकित भढ़ाना व नरेंद्र सिंह के द्वारा ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए और युवा नेतृत्व को बढ़ाने के लिए पंचायत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लगातार 6 दिन तक विभिन्न कार्यक्रम करने के पश्चात 12 जनवरी को युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें हापुड़ जिले के 25 प्रतिभावान नौजवानों को सम्मानित किया जाएगा और स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चर्चा की जाएगी। युवा सप्ताह को मनाने के लिए संगठन की टीम में मेजर युद्धवीर सिंह सिसोदिया,ऑस्कर विजेता स्नेहा, नरेंद्र सिंह,आकांक्षा,अंकित भढ़ाना, आशुतोष शर्मा,नंदिनी शर्मा, निशांत तिवारी आदि लोग भाग लेंगे।

हापुड़ EXCHANGE OFFER: पुराने कपड़े के बदले ले जाएं नए कपड़े







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!