
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
हथियार रखना कबूला,सजा मिली पांच दिन की
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध असलहा रखने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त ललित कुमार द्वारा अवैध असलहा रखने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 10/2016 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बहादुरगढ़ पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि (05 दिवस) व 3,500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी ललित कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम डेहरा रामपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता लेकर आए हैं दिवाली स्पेशल ऑफर, आसान किस्तों पर सामान उपलब्ध: 9897333733

































