
पिलखुवा में बढ़ा चोरों का आतंक, दो अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों ने घर में घुसकर आभूषण, रुपए चोरी कर लिए तो वहीं एक कामगार के पर्स को चोरों ने चुरा लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव बझेड़ा खुर्द में चोरों ने मकान में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी कर ली। गांव निवासी राखी ने बताया कि बुधवार की रात को वह घर पर सो रही थी। तब मकान में घुसकर एक चोर चोरी कर रहा था। शोर मचाने पर उसके साथ मार पिटाई की और घर में रखे कुंडल, चैन, रुपयों का बक्सा चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिलखुवा स्थित एक कंपनी में नौकरी करने वाले लखनऊ निवासी शिवम सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात को वह कैंप के अंदर सो रहा था। चोर ने उसका पर्स चोरी कर लिया जिसमें 4500 रुपए, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस रखा हुआ था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































