
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा नहर में शुक्रवार को अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतका की पहचान का प्रयास जारी है।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में ग्रामीणों ने एक महिला का शव नहर में तैरता हुआ देखा। इसके बाद उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437























