
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही 11 साल की बच्ची के साथ शराब के नशे में युवक ने छेड़छाड़ की। इसके बाद परिजन गढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक मोहल्ले के ही धर्मेंद्र ने उसकी 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए युवक को पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान आरोपी नशे में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

































