
गौतम बुद्ध के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड से शुरू हुई यात्रा बाबूगढ़ पहुंची
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): उत्तराखंड के काशीपुर से शुरू हुई एक यात्रा बाबूगढ़ पहुंची जहां यात्रा का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को यात्रा बाबूगढ़ से प्रारंभ होकर हापुड़ होते हुए पिलखुवा पहुंची जहां से यात्रा गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में यात्रा का समापन होगा।
गौतम बुद्ध के आदर्श व उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह यात्रा शुरू हुई। यात्रा में शामिल आजाद बौद्ध ने बताया कि पैदल चल रही यात्रा का शुक्रवार का पड़ाव पर पिलखुवा रहेगा। 15 अक्टूबर को यात्रा दिल्ली में संपन्न होगी। गौतम बुद्ध द्वारा शुरू की गई परंपरा को जिंदा रखने के लिए वह जगह-जगह यात्रा निकाल रहे हैं और निकालते रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही देश को सोने की चिड़िया बना सकते हैं।
ऐतिहासिक स्थली काशीपुर से शुरू हुई यह यात्रा जब बाबूगढ़ पहुंची तो लोगों ने स्वागत किया। सुबह का भोजन घरों से मांग-मांग कर किया और सभी को गौतम बुद्ध के विचारों के बारे में जागरूक किया।
ऑफर: ई रिक्शा मात्र 35000 की डाउन पेमेंट पर, साथ में पाए एलईडी, आरओ, मिक्सर या वाशिंग मशीन: 7906867483

































