👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के थाना बहादुरगढ़ का एसडीएम साक्षी शर्मा ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर वह भड़क गई और उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई रखी जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने रजिस्टर आदि को भी जांचा।
शनिवार को एसडीएम साक्षी शर्मा बहादुरगढ़ थाने में समाधान दिवस के मौके पर फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए पहुंची थी जिसके बाद उन्होंने थाना परिसर में औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान गंदगी को देखकर वह भड़क गई और थाना प्रभारी को सफाई व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166






























