चलती बाइक से निकलने लगी चिंगारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक नासमझ बाइक सवार 90 की स्पीड पर बाइक को हाईवे पर दौड़ा रहा था और बार-बार स्टंट कर रहा था। हेलमेट पीछे बाइक पर टांग कर बिना हेलमेट पहने ही बाइक चला रहा था। इस बाइक सवार ने हाईवे पर अन्य लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशान किया। 90 की स्पीड पर बाइक सवार ने बाइक का स्टैंड नीचे कर दिया जिससे हाईवे पर चिंगारी निकलने लगी। अन्य वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बाइक सवार को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और कानून का मज़ाक़ बनाते हुए जमकर स्टंट बाजीकी। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166


























