मध्यगंग नहर में गिरा बिजली का खंबा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनूप शहर मध्य गंग नहर में टूटकर पड़ा 11000 हाई टेंशन विद्युत लाइन का खम्भा हादसों को न्योता दे रहा है। बता दें कि सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव हरोड़ा के पुल पर नहर की पटरी से होकर गुजर रही 11,000 की हाई टेंशन विद्युत लाइन का एक खम्भा उखड़कर अनूप शहर मध्य गंग नहर में पड़ा हुआ है। गनीमत है कि नहर में पानी नहीं है सूखी पड़ी हुई है। यदि यह खम्भा पानी में गिरा हुआ होता तो ना जाने कितना बड़ा हादसा हो जाता। रहागीरों का कहना है कि इस खम्भे के नहर में गिरने को लेकर हरोड़ा बिजली घर पर भी शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इन सभी तथ्यों के मद्देनजर शायद विद्युत विभाग को इंतजार है किसी बड़ी दुर्घटना होने का तभी टूटेगी विद्युत विभाग की कुंभकरण की नींद।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851























