उत्तराखंड में आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप में हापुड़ के 68 साल के सुधीर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तराखंड के देहरादून में चल रही राष्ट्रीय लेवल की मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हापुड़ जिला के वरिष्ठ खिलाड़ी ६८ वर्षीय सुधीर गोयल ने शनिवार को बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल राउंड में जगह बना ली है। उन्होंने प्रीक्वार्टर फ़ाइनल में राउंड में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी जे. एस. वर्मा को सीधे सेटो में 21/8 व 21/13 से हराया। उसके बाद उनका क्वार्टर फ़ाइनल मैच दिल्ली के खिलाड़ी विजय नायर से हुआ, तीन सेटो के कड़े मुकाबले में हापुड़ के स्टार खिलाड़ी सुधीर गोयल 18/21, 21/13, 21/13
से विजयी हुए। रविवार की शाम उनका सेमीफाइनल मुकाबला होगा जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166
























