कैंटर चालक का मोबाइल छीनकर भागने वाले संदिग्धों में से एक ओवर ब्रिज से नीचे गिरा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के बुलंदशहर ओवरब्रिज के पास एक केंटर चालक का मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपियों में से एक ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया जिसे चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घायल का उपचार कराया। साथ ही शिकायत के आधार पर अन्य को भी हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।
मोहित निवासी मुरादाबाद आयशर कैंटर का चालक है जो कि केंटर में माल लादकर कासना से मुरादाबाद जा रहा था। मामला शनिवार की देर रात का है। जैसे ही वह हापुड़ देहात क्षेत्र के बुलंदशहर ओवर ब्रिज पर पहुंचा तो कुछ सवारियां कैंटर में बैठ गई। केंटर में पति-पत्नी उनका बालक और एक अन्य व्यक्ति सवार हो गए। इसी बीच सवारी ने चालक का मोबाइल किसी को फोन करने के लिए मांगा और कहा कि चलते कैंटर में आवाज नहीं आ रही ऐसे में कैंटर को साइड लगाकर रोका जाए जिससे कि वह बात कर सके। कैंटर चालक मोहित विश्वास में आ गया जिसने केंटर को सड़क किनारे लगाया। इसी बीच वह मोबाइल छीन कर भागने लगे। जब कैंटर चालक ने पीछा किया तो एक संदिग्ध ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया जिसके बाद पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। साथ ही दंपति को भी हिरासत में ले लिया और मोहित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































