
👁 12 views Views
हापुड़: पटना मोड़ पर खाली प्लॉट में निकला अजगर, रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड स्थित पटना मोड़ पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर वन कर्मी भात व नितेश कुमार मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















