हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रहे किशोर के साथ युवक ने अपने घर बुलाकर कुकर्म किया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने किशोर की पिटाई कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका नाबालिग बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव निवासी पड़ोसी युवक उसके बेटे को अपने घर ले गया जहां उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने बेटे के रोने पर उसकी पिटाई भी की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























