नकली नोट चलाने के संदेह में एक को दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित फ्लावर ओवर के पास सब्जी की दुकान करने वाले दुकानदार का आरोप है कि एक युवक उसके यहां नकली नोट लेकर पहुंचा और नकली नोट चलाने का प्रयास किया जिसके बाद उसने युवक को दबोच लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
कुलदीप ने बताया कि मोदीनगर रोड पर स्थित फ्लाईओवर के पास उसकी सब्जी की दुकान है। मामला रविवार का है जब एक युवक उसके पास 100 का नोट लेकर पहुंचा जो कि नकली था। कुलदीप का दावा है कि युवक की जेब में 200 का एक नकली नोट भी रखा हुआ था। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और युवक को दबोच लिया। मामले की जानकारी हापुड़ कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181




























