गार्ड को बंधक बनाकर फैक्ट्री में हुई लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस और एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेना फूड्स एंड पैकेजिंग रीसाइकलर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में गार्ड को बंधक बनाकर हुई लूट का खुलासा करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से पुलिस ने अवैध असला, चार अवैध चाकू, तीन मोबाइल फोन, नकदी और घटना में इस्तेमाल कैंटर व मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम गुलसनव्वर उर्फ गुलसनोवर पुत्र नूर हसन निवासी इस्लामाबाद गली थाना भूड़ जनपद मुजफ्फरनगर, जोगेंद्र उर्फ जोगिंदर उर्फ टीना पुत्र संसार निवासी गांव बहलना थाना मुजफ्फरनगर जनपद मुजफ्फरनगर, समीर पुत्र वफाती निवासी मोहल्ला मकबरा अब्बू बजरिया मेरठ, सलमान पुत्र मोहम्मद अली निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, चांद पुत्र हामीद निवासी मोहल्ला समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ और नौशाद पुत्र इकबाल निवासी गांव शाहपुर बसी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने पिलर नंबर 20 से फाटक से 100 मीटर आगे थाना पिलखुवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि 29 अगस्त की रात को 10 बदमाशों ने गांव लाखन में स्थित निर्माणाधीन फैक्ट्री में लूट के इरादे से गार्ड को बंधक बना लिया और कंपनी से ट्रांसफार्मर का सामान लूट कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि चार अभी भी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























