ई हापुड़ न्यूज़ की खबर का असर: बाबूगढ़ नगर पंचायत की दुकानों की छतों की हुई सफाई
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): ई हापुड़ न्यूज़ की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र की डिपो रोड पर स्थित नगर पंचायत की दुकानों की छत से पानी चू रहा है। मामले की खबर को ई हापुड़ न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद कुछ ही मिनट में नगर पंचायत में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने आनन-फानन में कर्मचारियों को दुकान की छतों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सफाई नायक राजू तुरंत मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मदद से सफाई अभियान चला कर छत पर लगे गंदगी के अंबर को हटाया। उसके बाद दुकानदारों ने ई हापुड़ न्यूज़ का आभार जताया।
दुकानदारों की शिकायत थी कि नगर पंचायत द्वारा बनाई गई दुकानों की छत से पानी चू रहा है। छत की सफाई नहीं होती और दुकान भी जर्जर अवस्था में है। नगर पंचायत के कर्मचारियों से उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में ई हापुड़ न्यूज़ ने समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को सफाई कराने के निर्देश दिए। फिलहाल छत की सफाई कर दी गई है और कूड़ा भी हटा दिया गया है। दुकानदारों ने अब मसाला आदि भरवाने व मरम्मत कराने की मांग की है।
निवेश करने का सुनहरा मौका
आनंद विहार हापुड़ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत दुकान एवम ऑफिस ।
DM कार्यालय के बराबर में
होशियारी देवी हॉस्पिटल के सामने
पार्किंग सुविधा के साथ
लोन सुविधा उपलब्ध
15.88 लाख से शुरू ।
पाएं coin हर बुकिंग पर ।
ऑफर केवल 10 बुकिंग पर मान्य ।
संपर्क: 9520807055
























