शनिवार को भी जनपद हापुड़ में बारिश की संभावना
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश का क्रम जारी है। गुरुवार को हापुड़ जनपद में तेज बारिश हुई जिसके बाद शुक्रवार की सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है तो दूसरी ओर सर्द हवाओं से हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।
हापुड़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश का क्रम जारी है। बारिश रुक-रुक कर हो रही है लेकिन गुरुवार की रात जनपद हापुड़ में तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हापुड़ में शुक्रवार की सुबह बूंदाबांदी तो कभी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं शनिवार को भी हापुड़ में बारिश की संभावना है।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437




























