हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्रीनगर कॉलोनी में श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है जहां श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी आस्था का परिचय दे रहे हैं। रात करीब 9:00 बजे होने वाली आरती में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं। सिर्फ हापुड़ ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। श्रीनगर में गुरुद्वारे के पीछे विशेष रूप से पंडाल सजाया गया है जहां भक्ति की खुशबू देख कॉलोनी महक रही है। गणपति बप्पा को भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया जा रहा है। करीब 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में सुदीप जिंदल, हर्षित कंसल, रवि शर्मा, कपिल साहनी, कपिल अग्रवाल, सचिन अरोड़ा, भारत गोयल, नवनीत शर्मा, पंकज शर्मा, ऋषभ व समस्त महिला मंडल आदि उपस्थित रहे। पंडाल की सजावट देखते ही बन रही है। गणपति बप्पा का स्वरूप देखकर हर कोई भक्ति में डूब रहा है। 16 सितंबर को गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























