हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में तार चोरी करने वाला गैंग सक्रिय है जो कि दुकानों के बाहर लगे तार को चोरी कर रहा है। इस गैंग के सदस्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहे हैं। दुकानदारों ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं। ताजा मामला हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड से सामने आया है जहां तार चोर ने एक दर्जन दुकानों को अपना निशाना बनाया है। वहीं हापुड़ की मोबाइल मार्केट से भी तार चोर गैंग ने तार चोरी किया था।
हापुड़ में इन दिनों तार चोरी करने वाला गैंग पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है जो शहर में दुकानों के बाहर लगे तारों को सुबह करीब पांच से छह बजे के आसपास चोरी कर रहा है। अपने साथ प्लस और कट्टे रखकर यह गैंग यहां वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। प्लास से काटकर तार को चोरी किया जा रहा है और मौका देखते ही गैंग के सदस्य उसे चोरी कर लेते हैं और फरार हो जाते हैं। हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एक दर्जन दुकानों के बाहर लगे तार को सोमवार की सुबह करीब 5:45 बजे के चोर काटकर चोरी कर ले गया। सिर्फ लैब के बाहर ही नहीं बल्कि चोरों ने एक दर्जन दुकानों को अपना निशाना बनाया और तार चोरी कर फरार हो गया। दुकानदारों ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























