ओल्ड भीम नगर की मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के पुराना भीमनगर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में एक पक्ष ने तहरीर देते हुए बताया कि एक युवक उनकी बेटी को परेशान करता है। जब उसका विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और वह अपने साथियों को साथ लेकर पहुंचा और मार पिटाई की। मामले की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहात क्षेत्र के पुराना भीम नगर में रविवार की रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष का कहना है कि आरोपी उनकी बेटी को परेशान करता है जिसका विरोध करने पर वह अपने अन्य साथियों के साथ मारपीट पर उतर आया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी तेजाब डालने की धमकी भी देता है।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437



























