हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के चितौली में स्थित डीआईओएस कार्यालय के बाहर शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एजुकेशन के पदाधिकारी ने धरना देकर प्रदर्शन किया और मांग की कि योग्यता धारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एलटी ग्रेड में शिक्षक पदों पर पदोन्नति दी जाए। सेवानिवृत्ति पर राजकीय कर्मचारियों के समान अर्जित अवकाश का नकदीकरण किया जाए। प्रदेश मंत्री केके शर्मा ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कर्णिक वर्ग में पदोन्नति होने पर उच्चीकृत ग्रेड पे दिया जाए। इस दौरान प्रदेश मंत्री केके शर्मा, प्रभारी मंडल मंत्री शशिकांत आर्य, ऋषि पाल सिंह, शांतनु त्यागी, आशुतोष शर्मा, मुरारी गिरी आदि ने धरना दिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























