प्रोन्नति न मिलने से खफा शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एसएसवी कॉलेज हापुड के कुछ शिक्षको ने प्रोन्नति न मिलने से खफा होकर शुक्रवार को सातवें दिन भी बाहो पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।अध्यापकों ने बताया कि उनके द्वारा अपने समस्त विभागीय उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर प्रतिदिन शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। 1 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के उपरांत एवं महाविद्यालय मे समस्त पत्रा कागजातो का गहन परीक्षण होने के उपरांत भी अध्यापकों की प्रोन्नति नहीं दी जा रही है।क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में प्राचार्य से पत्राचार कर अध्यापकों की प्रोन्नति संबंधी प्रक्रिया को अति शीघ्र करने को कहा है l अध्यापकों ने बताया की प्रोन्नति ना मिलने तक उनका यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437



























