हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा में तेंदुए की आहट से क्षेत्रवासियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हालात यह है कि गांव वाले अकेले जाने में कतरा रहे हैं। ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर ही मजबूरन खेतों में प्रवेश कर रहे हैं और दिन छिपने से पहले ही वापस लौट रहे हैं। ऐसे में वन विभाग की टीम के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार क्षेत्र में पहुंच रहे हैं और ग्रामीणों को इस दौरान ऐतियातन के तौर पर उठाए जाने वाले कदमों से रूबरू करा रहे हैं।हापुड़ के अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गांव पहुंचे और ग्रामीणों से हालातों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान वन विभाग के टीम व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
तेंदुए की आहट के साथ-साथ जगह-जगह मिले पदचिन्हों की वजह से ग्रामीण बेहद दहशत में है जो रात में तो क्या दिन में भी जंगलों में जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव से कई जानवर गायब हो चुके हैं। ऐसे में जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए। वन विभाग की टीम पदचिन्हों के आधार पर पिंजरा लगाकर ड्रोन की मदद से तेंदुए को पकड़ने में जुटी है।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851



























