हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जगह-जगह मिले पर पदचिन्हों से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पहले पिंजरा लगाया था लेकिन वहां तेंदुए की मूवमेंट ना होने के कारण अब पिंजरे को अन्य स्थान पर लगाया गया है। वन क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर करन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की आहट है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने क्षेत्र में तेंदुआ देखा है। पूठ और गांव नवादा के आसपास तेंदुआ होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट टीम पहुंची है जो कि पदचिन्हों की जांच कर रही है। फिलहाल अन्य स्थान पर पिंजरा लगाया गया है जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके।
वन विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए हैं जो ड्रोन का भी सहारा ले रही है। वन विभाग की टीम का कहना है कि जल्द ही ग्रामीणों को राहत मिलेगी और तेंदुए को पकड़ा जाएगा। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437


























