हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट (iiem) हापुड़ में छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा नरेश तोमर ने बच्चो को राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका के महत्व को बताते हुए पीएम मोदी, सीएम योगी के द्वारा राष्ट्र हित, छात्र हित में चल रहे कार्यों की विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री डा विकास अग्रवाल ने विचार रखते हुए कहा कि आज का दिन महान शिक्षाविद, आदर्श शिक्षक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सशक्त भारत के निर्माण हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने पर उनकी स्मृति में बनाया जाता है। आज हम कॉलेज परिवार की ओर से विनम्र श्रदांजलि समर्पित करते है। इस अवसर पर डा. विपिन गुप्ता ने भी विचार रखें, कार्यक्रम में डायरेक्ट सतीराम सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, संजीव भारद्वाज, डॉ भारती गुप्ता, डॉ मंजू सिंह, निधि सिंह, अंशुल शर्मा, लोकेश सिंह आदि शिक्षक भी उपस्थित रहे।
निवेश करने का सुनहरा मौका
आनंद विहार हापुड़ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत दुकान एवम ऑफिस ।
DM कार्यालय के बराबर में
होशियारी देवी हॉस्पिटल के सामने
पार्किंग सुविधा के साथ
लोन सुविधा उपलब्ध
15.88 लाख से शुरू ।
पाएं coin हर बुकिंग पर ।
ऑफर केवल 10 बुकिंग पर मान्य ।
संपर्क: 9520807055



























