किसानों ने मांगी हिम्मतपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भाकियू अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर से मिला।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान लीले प्रधान, वीरेंद्र सिंह नेताजी हाईकोर्ट, जितेंद्र नागर, ऐशवीर सिंह बुलाना, संजय सिंह हिम्मतपुर, अरविंद नागर, जिला सचिव अनिल हूण आदि शामिल थे।किसानो की मुख्य मांग है कि निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे यूपीडा पर ग्राम हिम्मतपुर से एन०एच०-9 तक सर्विस रोड बनाई जाए।
किसानो ने बताया कि निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे यूपीडा पर ग्राम हिम्मतपुर के नम्बर 33.850 से नम्बर 34.650 तक सर्विस रोड नहीं बनायी गयी है। इस गंगा एक्सप्रेसवे के साथ -साथ सर्विस रोड के न बनने से करीब 40 से 50 गांव के किसानो का आवागमन एन०एच 9 पर बाधित हो जायेगा क्योकि जिले के सभी सरकारी विभाग इसी मार्ग एन०एच० 9 पर जुडते है तथा जिले की दोनो कृषि मण्डिया भी इसी मार्ग से जुडती है। इस सर्विस रोड के ना बनने से उद्यौगीकरण भी इस क्षेत्र का नहीं हो पायेगा व भविष्य में सरकारी योजना भी लागू नहीं हो पायेगी। एन०एच० 9 पर गंगा एक्सप्रेसवे के साथ साथ कोई अन्य समुचित मार्ग व्यवस्था नही है। सर्विस रोड ना बनने से इस क्षेत्र का विकास भी पिछड़ जायेगा। क्षेत्र के समस्त किसानो ने सर्विस रोड को पूरा कराये जाने की मांग की है। सर्विस रोड ना देने पर समस्त क्षेत्र का किसान व मजदूर आन्दोलन के लिये मजबूर होगा।
ग्राम हिम्मतपुर से एन०एच०-9 पर जाने के लिये सर्विस रोड बनायी जाये ताकि 40-50 गावों की जनता को इस मार्ग की सुविधा प्राप्त हो सके।किसानो ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन सांसद को दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























