वंदे भारत ट्रेन के हापुड़ स्टेशन पर ठहराव के लिए व्यापारियों ने की बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सोमवार की रात एक बैठक का आयोजन किया गया। वन्दे भारत ट्रेन का हापुड़ स्टेशन पर ठहराव न देने के मामले में व्यापारियों की बैठक चैंबर ऑफ कॉमर्स चंडी रोड पर आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय हुआ कि ट्रेन के हापुड़ में स्टॉपेज के लिए वह सांसद अरुण गोविल और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे।
अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वाले ने कहा कि बंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज हापुड़ में न होना बहुत दुर्भाग्य पूर्ण बात है। हापुड़ एक बड़ा व्यापारिक केन्द्र है। इसे ध्यान मे रखकर यहां स्टॉपेज देना चाहिए। इसके लिए सांसद से भी मिला जायेगा। किंतु इसके लिए जन सहयोग अति आवश्यक है।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि हापुड़वासियों की इस मामले में खुली उपेक्षा हुई है जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। यदि वन्दे भारत ट्रेन यहां रुके तो नजदीक के जिले भी लाभान्वित होंगे। व्यापारी नेता अरविंद शर्मा ने कहा कि हापुड़ की जनता के साथ रेलवे ने दोहरा चरित्र दिखाया है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज हापुड़ में क्यों नहीं दिए जा रहे हैं? बैठक में राजीव गर्ग दतियाना वाले, सोनू बंसल, दीपक गोयल, सुनील जैन, दिनेश गुप्ता, दीपक बंसल, राहुल कंसल, सौरभ कुमार, हरेंद्र कौशिक, फेडरेशन महामंत्री अमित सिंघल, कपिल गुप्ता, वीरेंद्र बिट्टू, राजकुमार रज्जो, विवेक एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500



























