हापुड़: सात वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मंदिर के पुजारी द्वारा सात साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची ने जब मामले की शिकायत की तो लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने पुजारी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामलीला मैदान के पास स्थित एक मंदिर के पुजारी पर आरोप है कि उसने सोमवार को सात वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ की। जैसे ही पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया तो सभी इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुजारी को जमकर पीटा। गुस्साए लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को उसके हवाले कर दिया। पुलिस पुजारी को लेकर थाने पहुंची। मामले की जांच जारी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























