हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नौ परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 7,065 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन 3,532 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 3,533 ने परीक्षा छोड़ दी. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को आयोजित हुई। दो पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। यदि इन पांच दिनों की बात करें तो 37,295 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 17,042 ने ही परीक्षा दी जबकि 20,253 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पांच दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में लगभग 45.69 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। आभूषण, घड़ी, अंगूठी आदि उतरवा कर ही भीतर प्रवेश दिया गया जहां कंट्रोल रूम से सीधी निगाह रखी गई। सीसीटीवी से लैस केंद्रों पर परीक्षा का सकुशल संपन्न हुई। जनपद हापुड़ के नौ केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। कड़े पहरे में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























