हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पुलिसकर्मी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं लेकिन अधिकारी लापरवाह पुलिस कर्मियों को चेतावनी देने के साथ-साथ कार्रवाई भी कर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिसकर्मी सुधरने को तैयार नहीं है। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक डायल 112 ने पीआरवी 3975 को चेक किया तो पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल 756 भूपेंद्र मौजूद पीआरवी पर नहीं मिला। वहीं पीआरवी 2988 पर तैनात आरक्षी चालक 790 कुशल पाल सिंह मौजूद नहीं मिला जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक हापुड़ ज्ञानंज्य सिंह को दी गई।
हापुड़ के कप्तान ने मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए गंभीरता दिखाई और डायल 112 पर तैनात भूपेंद्र और कांस्टेबल चालक कुशल पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और अन्य पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही ना बरते। मामले की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी हापुड़ को सौंपी गई है।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























